स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत), रोहिणी, दिल्ली के तत्वावधान में ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल, रोजा, शाहजहांपुर में आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन 14 जून से 18 जून 2026 तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम "स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग" के अनुरूप किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सिराज अहमद अंसारी (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से मोटापा, तनाव तथा जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों की रोकथाम संभव है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री मृदुल कुमार गुप्ता (योग प्रभारी अधिकारी, आयुष विभाग शाहजहांपुर) ने साधकों को आयुष कवच ऐप पर योग गतिविधियों की फोटो अपलोड करने के लिए प्रेरित किया तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर डॉ. मधुर कश्यप (नेत्र सर्जन) एवं डॉ. रविन्द्र कश्यप (ऑर्थो सर्जन) ने भी योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला और नियमित योगाभ्यास के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह, जिला उपप्रधान डॉ. मयंक भूषण पाण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद बिहारी पाण्डेय, डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी, राजीव मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं रोजा क्षेत्र के प्रधान डॉ. संजय सिंह एवं उपप्रधान महेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. आशुतोष शुक्ला, मंत्री रविन्द्र भारती, केंद्र प्रमुख के.के. सिंह, राम प्रकाश वर्मा, सपना गौतम, अनुराधा शुक्ला, गरिमा सरोज, पूर्णिमा सहित बड़ी संख्या में साधकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
पांच दिनों तक चले इस शिविर में प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा संतुलित आहार के माध्यम से मोटापा नियंत्रण, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार एवं साधकों का आभार व्यक्त किया गया तथा नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments