ब्यूरो रिपोर्ट : बाल किशन ✍️
लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
ताजा मामला गहदो बाजार का है, जहां निवासी विनय कुमार साहू की बाइक शनिवार को चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि विनय कुमार बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। जब वह खरीदारी कर वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने रहीमाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गहदो बाजार में इससे पहले भी कई बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वहीं पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
हालांकि पुलिस का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की जा सकती है।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments