ब्यूरो रिपोर्ट : मो. हलीम, लखनऊ ✍️
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी विभाग को गुमराह करने के एक मामले में लंबे आपराधिक इतिहास वाले हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह बिष्ट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार वादी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 21 जनवरी 2026 को उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी कि विपक्षियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत अनरजिस्टर्ड प्लॉट को रजिस्टर्ड दर्शाकर तथा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिजली विभाग से तथ्य छिपाते हुए अवैध रूप से बिजली कनेक्शन प्राप्त किया।
शिकायत की जांच के बाद थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा संख्या 011/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी आईपीसी के तहत तारा सिंह बिष्ट एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी तारा सिंह बिष्ट (55 वर्ष) गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरे राज्यों में छिपा हुआ है। इसके बाद गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तारा सिंह बिष्ट थाना गोमतीनगर का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 1B) है और उसके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, कब्जेदारी, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 29 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments