Breaking News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना बण्डा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपियों ने वादिनी की 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई।

मुखबिर की सूचना पर 27 जून 2026 को थाना बण्डा पुलिस ने शरदवीर सिंह उर्फ शरद सिंह निवासी ग्राम नवादा ढाह, थाना बण्डा को ग्राम देवकली से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयचन्द गिरी एवं हेड कांस्टेबल रामसंजीवन शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments