स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। हिन्दू जागरण मंच ने मोहल्ला मक्कू बजरिया स्थित प्राचीन देवस्थान की भूमि पर कथित रूप से कराए जा रहे बारात घर निर्माण का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र के पार्षद द्वारा मंदिर भूमि के सौंदर्यीकरण के नाम पर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन बाद में भूमि को अन्य नाम पर दर्ज कराकर वहां बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि उक्त स्थल धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष सावन माह में हवन-पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
हिन्दू जागरण मंच ने मांग की है कि निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए, भूमि की जांच कर अवैध निर्माण हटाया जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक स्थल की पवित्रता एवं स्थानीय लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
उन्नाव
0 Comments