स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शोध निदेशालय (Research Directorate) का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार शोध निदेशालय की स्थापना की गई है।
नवगठित शोध निदेशालय में वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल को निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रो. देवेंद्र सिंह को सह-निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. अरुण कुमार यादव (अंग्रेजी विभाग) एवं डॉ. राजीव कुमार (समाजशास्त्र विभाग) को सहायक निदेशक बनाया गया है। श्री अवनीश कुमार सिंह को तकनीकी सहायक के रूप में नामित किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शोध निदेशालय का उद्देश्य शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करना, शोध कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि करना, शोध प्रक्रियाओं को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाना तथा उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है।
निदेशक प्रो. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अब स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न विषयों में पीएचडी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शोध पर्यवेक्षक (Research Supervisor) नियुक्त करने तथा शोधार्थियों के प्रवेश से संबंधित नियम एवं दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शोध किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार होता है। शोध निदेशालय के गठन से विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शोध कार्यों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments