Breaking News

राजकीय बाल सुधार गृह में गूंजा योग का संदेश, बालिकाओं को योग के प्रति किया गया जागरूक

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बाल सुधार गृह में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करना रहा।

योग शिविर में पुराना जिला चिकित्सालय नगर के मुख्य योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार बताया तथा इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान में रह रही बालिकाओं को भी योग के प्रति जागरूक किया गया। सखी वन स्टाफ द्वारा बालिकाओं को सूक्ष्म व्यायाम एवं योगाभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।

योग शिविर में बच्चों, बालिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. विनय राहुल, योग प्रशिक्षक सुदेश मिश्रा, पुनीत सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं सखी वन स्टाफ से नमिता यादव, पारुल सिंह, प्रियंका, रंजीत एवं रीना ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments