Breaking News

नाजायज तमंचा व कारतूस सहित जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार, बण्डा पुलिस को मिली सफलता

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 14 जून 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त को नाजायज तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बण्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामदास पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम ढका घनश्याम, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 45 वर्ष को खखरा बुजुर्ग से बण्डा-बिलसण्डा जाने वाले कच्चे मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 279/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, आबकारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी

  • एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
  • एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • एक अदद की-पैड मोबाइल फोन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक राहुल कुमार
  • हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश
  • कांस्टेबल निखिल कुमार

पुलिस द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments