स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं उपजिलाधिकारी तिलहर ने थाना खुदागंज एवं थाना कटरा क्षेत्र के ताजिया मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
थाना खुदागंज क्षेत्र में दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ताजियों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मोहर्रम पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, ताजियादारों एवं आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी भ्रामक सूचना का प्रसार न करने का अनुरोध किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments