Breaking News

कटरा पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जल्लापुर से करीब 200 मीटर पहले शीशम के पेड़ के पास झाड़ियों से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल पुत्र बाबूराम (40 वर्ष) निवासी ग्राम अलियापुर, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना कटरा में मु0अ0सं0 198/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी धारा 304 आईपीसी के तहत थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार एवं कांस्टेबल राहुल गहलौत शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments