Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु ई-टेंडर आमंत्रित

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सामग्री एवं उपहार व्यवस्था के लिए जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासनादेश के अनुरूप प्रति जोड़ा 15,000 रुपये की उपहार सामग्री तथा कन्या को दी जाने वाली 21,000 रुपये की धनराशि से संबंधित व्यवस्थाओं हेतु ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

विभाग द्वारा ई-निविदा संख्या 001_2026_DSWUP_1159367_1 एवं 002_2026_DSWUP_1159422_1 आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक फर्में निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ई-टेंडर अपलोड प्रारंभ : 11 जून 2026, दोपहर 1:00 बजे से
  • ऑनलाइन बिड अपलोड की अंतिम तिथि : 18 जून 2026, दोपहर 2:30 बजे तक
  • ई-टेंडर खोलने की तिथि : 18 जून 2026, दोपहर 3:00 बजे

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी इच्छुक एवं पात्र फर्मों से निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार समय से अपनी निविदाएं ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments