Breaking News

सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर का शाहजहाँपुर दौरा आज, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद बरेली के प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर शनिवार को शाहजहाँपुर एवं बरेली जनपद के दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न विकास एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शनिवार को बरेली में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। इसके उपरांत नरहरपुर गौरी खेड़ा में नहर पर निर्मित होने वाले सेतु का विधिवत पूजन करेंगे।

इसके बाद मंत्री शाहजहाँपुर पहुंचकर संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रेती रोड में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अभ्यास वर्ग में सहभागिता करेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments