Breaking News

राजकीय संप्रेक्षण गृह शाहजहाँपुर में योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ योग शिविर

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय संप्रेक्षण गृह, शाहजहाँपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

योग प्रशिक्षक पुष्पक श्रीवास्तव एवं योग सहायक नमित कुमार द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। शिविर में प्रतिभागियों को रोगों की रोकथाम, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा शारीरिक, मानसिक एवं बहुमुखी विकास के लिए लाभकारी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं ध्यान का अभ्यास कराने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए उचित आहार-विहार एवं दैनिक दिनचर्या के महत्व की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास को स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताया।

इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक सुधीर कुमार वर्मा, केयर टेकर संतोष कुमार वर्मा तथा सुरक्षाकर्मी मनोज, आकाश, अभिषेक, विवेक एवं वीरेंद्र का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से लाभार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Post a Comment

0 Comments