ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। शहर में ई-रिक्शा से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लखनऊ पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ राइड’ अभियान को तेज कर दिया है। अवैध और बिना सत्यापन वाले ई-रिक्शों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अब व्यापक स्तर पर जांच और सत्यापन अभियान चला रही है।
अभियान के तहत प्रत्येक ई-रिक्शा चालक एवं मालिक का पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक ई-रिक्शा को एक विशेष QR कोड जारी किया जाएगा, जिसे वाहन पर लगाना अनिवार्य होगा।
अब यात्री भी QR कोड स्कैन करके चालक की पहचान, सत्यापन की स्थिति और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे फर्जी चालकों और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
डीसीपी पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार सड़कों पर उतरकर ई-रिक्शों की जांच कर रही हैं। थाना वजीरगंज क्षेत्र की पांडेयगंज चौकी में आज से ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया।
वहीं चौक थाना क्षेत्र की यहियागंज चौकी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन चालकों ने सत्यापन नहीं कराया है या जिनके वाहनों पर QR कोड नहीं होगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे ई-रिक्शों को सीज भी किया जा सकता है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और शहर में सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments