जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ, 19 जून 2026। क्राइम ब्रांच लखनऊ ने फर्जी जीएसटी फर्मों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी बुद्धि प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना इटौंजा में दर्ज मुकदमा संख्या 156/2025 की जांच के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार तकनीकी जांच में आरोपी से जुड़े 10 आईएमईआई नंबरों का विश्लेषण किया गया, जिनसे 225 मोबाइल नंबर संचालित होते पाए गए। सत्यापन के दौरान इनमें से 107 मोबाइल नंबर विभिन्न कंपनियों और फर्मों के पंजीकरण में उपयोग किए गए मिले।
जांच में कई कंपनियां और फर्में संदिग्ध एवं फर्जी पाई गई हैं। प्रारंभिक जांच से यह भी सामने आया है कि आरोपी स्वयं चार फर्जी जीएसटी फर्मों का संचालन कर रहा था और इनके माध्यम से करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन किए जा रहे थे।
क्राइम ब्रांच को आरोपी से जुड़े बैंक खातों में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। संदिग्ध खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस फर्जी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। क्राइम ब्रांच इस पूरे रैकेट के वित्तीय लेन-देन, फर्जी दस्तावेजों और शेल कंपनियों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह फर्जी फर्मों के माध्यम से कर चोरी, फर्जी बिलिंग और अन्य आर्थिक अपराधों में संलिप्त हो सकता है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments