ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में एसटीएफ (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को आलमबाग बस स्टेशन के पास से देर रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अम्बेडकरनगर जनपद का निवासी है और उस पर पुलिस द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
गौरतलब है कि 27 मई 2026 को पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना पीजीआई में मुकदमा संख्या 291/2026 दर्ज किया गया था।
एसटीएफ इससे पहले इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी गंगाराम यादव ने पूछताछ में शूटरों की व्यवस्था कराने में अपनी भूमिका स्वीकार की है। उसने बताया कि उसने दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर इस वारदात में सहयोग किया था।
फिलहाल एसटीएफ ने आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments