Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक कार्य शुरू कराने के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन कार्यों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, प्रस्तावित परियोजनाओं तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने विधानसभावार प्राप्त विकास प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी सांसद एवं विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करें, ताकि जनहित की परियोजनाओं को शीघ्र गति मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्ययोजनाओं को 15 जुलाई 2026 तक अंतिम स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक धनराशि अवमुक्त की जाए, जिससे 15 अगस्त 2026 तक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी परियोजनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा हो और आम जनता को उसका लाभ शीघ्र प्राप्त हो।

Post a Comment

0 Comments