Breaking News

हथौड़े से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को वादी की तहरीर पर रोहित, विपिन एवं एक अन्य आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट तथा हथौड़े से सिर पर हमला करने के आरोप में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में संशोधन किया गया।

1 जुलाई 2026 की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र पप्पू घटना में प्रयुक्त हथौड़े के साथ सुभाषनगर तिराहे से गुजरने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सड़क खोदने को लेकर पड़ोसी संकल्प मिश्रा और उनके पिता विवेकानंद मिश्रा से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने घर में रखा हथौड़ा उठाकर विवेकानंद मिश्रा के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद वह हथौड़े को गर्रा नदी में फेंककर सबूत मिटाने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • रोहित पुत्र पप्पू, उम्र लगभग 19 वर्ष
    निवासी: मोहल्ला बहादुरपुरा, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 320/2026, धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Post a Comment

0 Comments