स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शाहजहाँपुर एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने जनपद फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज के साथ अंतरजनपदीय समन्वय स्थापित करते हुए ढाईघाट कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर प्रमुख स्थलों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, पार्किंग स्थल, घाट क्षेत्र, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान दोनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों ने अंतरजनपदीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी संसाधनों के बेहतर उपयोग, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments