Breaking News

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की कलश बंधन यात्रा का बलरामपुर में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया समरसता का संकल्प

 


ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर, 31 जुलाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से निकली पावन कलश बंधन यात्रा का बलरामपुर जनपद की सीमा पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास महाराज के चित्र एवं पवित्र कलश पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर गुरु रविदास महाराज के जयघोष एवं भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, सामाजिक समानता, प्रेम, सेवा और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को सामाजिक सद्भाव, समानता और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, गोविंद सोनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान, बृजेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ल, वरुण सिंह 'मोनू', कार्यक्रम संयोजक शिव प्रसाद यादव, सहसंयोजक राजाराम गौतम, बिन्दू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', महेन्द्र पाण्डेय, डीपी सिंह बैस, साधना पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, सरोज तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही यह कलश बंधन यात्रा समाज में एकता, सद्भाव, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

नोट: यह समाचार कार्यक्रम आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments