स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 यूपी बटालियन एनसीसी, शाहजहांपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों से टीबी मुक्त भारत अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जनपद टीबी उन्मूलन प्रभारी रंजीत सक्सेना ने टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी का पूर्ण उपचार संभव है। वहीं सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत ने कहा कि एनसीसी कैडेट राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान अनुकृति नाटक मंच के कलाकारों ने टीबी जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद कार्यक्रम प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान एनसीसी कैडेटों ने "टीबी हारेगी, भारत जीतेगा", "समय पर जांच, पूरा उपचार, टीबी से मिलेगा छुटकारा" और "टीबी मुक्त भारत, स्वस्थ भारत" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
इस अवसर पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाती सिंह, प्रो. आलोक मिश्रा, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, डॉ. संदीप कुमार वर्मा, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एनसीसी के सैन्य प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments