Breaking News

फर्जी फास्टैग से टोल टैक्स चोरी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 24 जुलाई। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी वाहन नंबरों के माध्यम से टोल टैक्स चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को सरोजनीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड तथा नकदी बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से इंडसइंड बैंक के फास्टैग पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी वाहन नंबरों पर फास्टैग जारी कराते थे। आरोप है कि इन फर्जी फास्टैग के माध्यम से विभिन्न टोल प्लाजा पर बिना वैध भुगतान के वाहन गुजरते थे, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचता था।

एसटीएफ का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

नोट: यह समाचार उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप जांच एजेंसी के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments