Breaking News

काकोरी पुलिस की तत्परता से खोया मोबाइल बरामद, मालिक को किया सुपुर्द

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 24 जुलाई। काकोरी थाना पुलिस की सक्रियता से एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल उसके स्वामी को वापस सौंप दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली।

पुलिस के अनुसार, रोशन लान निवासी तारिक अली का मोबाइल फोन दुर्गागंज क्षेत्र में गिरकर खो गया था। सूचना मिलने के बाद थाना काकोरी पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामी तारिक अली को सुपुर्द कर दिया।

मोबाइल वापस मिलने पर तारिक अली ने काकोरी पुलिस एवं उप निरीक्षक प्रदीप कुमार का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और जनहित में किए गए कार्य की सराहना की।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments