Breaking News

तीन स्वर्ण पदकों पर एस.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों का कब्जा, जिले का बढ़ाया मान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के 24वें दीक्षांत समारोह के लिए जारी सत्र 2025-26 की टॉपर मेरिट सूची में स्वामी शुकदेवानंद (एस.एस.) कॉलेज के तीन मेधावी विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक के लिए स्थान बनाकर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

जारी मेरिट सूची के अनुसार बीएससी (जीव विज्ञान) के छात्र अनिकेत पांडेय ने 86.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक के लिए अर्हता हासिल की है। वहीं एमएससी (रसायन विज्ञान) की छात्रा आकांक्षा यादव ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक की दावेदार बनी हैं। इसके अलावा बीकॉम (फाइनेंस) की छात्रा आकांक्षा शुक्ला ने 68.92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्वर्ण पदक के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

तीनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कॉलेज परिवार ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post a Comment

0 Comments