स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। सावन मास के पावन अवसर पर पं. रामप्रसाद बिस्मिल जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट द्वारा खिरनी बाग स्थित काली बाड़ी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ समाज में स्वच्छता और सेवा के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कुमार कश्यप ने कहा कि स्वच्छता और समाज सेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान जनसहभागिता को बढ़ावा देने के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
अभियान में ट्रस्ट के सचिव आदर्श पंडित, सदस्य दिव्यांशु गुप्ता, बॉबी, सूरज राठौर, कृष्णा तिवारी एवं उपदेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी जनहित एवं समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments