Breaking News

दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी मृत्यु कारित करने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को मनीराम पुत्र हुलासी राम निवासी ग्राम अल्हादादपुर थाना निगोही ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री कीर्ति को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले में थाना निगोही में मुकदमा संख्या 187/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति पवन पाल तथा उसकी मां धनदेवी निवासी ग्राम बरौरा थाना खुदागंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा की जा रही है।

लगातार चल रही तलाश के दौरान गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना निगोही पुलिस ने बरौरा तिराहे के पास से वांछित आरोपी पवन पाल (23) निवासी ग्राम बरौरा थाना खुदागंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र, कांस्टेबल गौरव शर्मा एवं कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments