ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला में आयोजित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय तक एएनएम प्रियंका एवं रेखा द्वारा कुल 36 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को निर्देशित किया कि सभी पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।
डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक प्रभावी और सुरक्षित कदम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र में गुणवत्ता बनाए रखते हुए हर पात्र लाभार्थी तक इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि जनजागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ना आवश्यक है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments