Breaking News

सकरन पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीन खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

 

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सीतापुर, 24 जुलाई। सकरन थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरियारी गांव निवासी मनिकांत, हसनापुर (थाना सकरन) निवासी सुनील कुमार तथा भवानीपुर (थाना बिसवां) निवासी प्रदीप कुमार के मोबाइल फोन कई माह पूर्व खो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया और तकनीकी सहायता से तीनों मोबाइल बरामद कर लिए।

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने सकरन पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खो जाने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दें, किसी अनजान व्यक्ति से मोबाइल फोन न खरीदें तथा अपने मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) नंबर सुरक्षित रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे ट्रेस करने में सुविधा हो सके।

नोट: यह समाचार सकरन थाना पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments