कांवड़ यात्रा को लेकर तिलहर में पुलिस का पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना तिलहर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों, दुकानदारों और कांवड़ यात्रियों से संवाद कर आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

इसी क्रम में थाना तिलहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए यातायात नियमों का पालन कराया गया। वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार क्षेत्र में भ्रमण, निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने आमजन एवं कांवड़ यात्रियों से शांति, सौहार्द और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

أحدث أقدم