नाबालिग से छेड़खानी के मामले में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बड़ागांव बाईपास के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 435/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त कपिल पुत्र भगवानदास, निवासी ग्राम कहमारा, थाना पुवायाँ ने रात के समय घर में घुसकर करीब 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी की।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

थाना पुवायाँ पुलिस ने वांछित अभियुक्त कपिल (19 वर्ष) को 08 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे बड़ागांव बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 435/26, धारा 331(2), 74, 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अमित कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल मनीष कुमार, थाना पुवायाँ।

Previous Post Next Post