Breaking News

धोखा' मिलने का शक हुआ तो प्रेमी ने गला घोंटकर ले ली जान ....

मृतिका का चित्र

 किसी और से फोन पर बात करती थी प्रेमिका.. 10 साल से साथ रहने के बावजूद 'धोखा' मिलने का शक हुआ तो प्रेमी ने गला घोंटकर ले ली जान 


शादी के तीन माह बाद ही पति को छोड़कर मुहब्बत का दामन थामने वाली पूनम को मिली भयानक सजा.. अब प्रेमी हुआ अरेस्ट 


UP :हापुड़ के पिलखुवा इलाके में प्रेमी अंकुर ने बेवफाई के शक में ट्यूबवेल पर लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका पूनम उर्फ सीमा (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर भाग गया। पूनम दिल्ली के पंजाबी बाग में रहकर ब्यूटी पार्लर चला रही थी। दोनों के बीच करीब दस साल से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने युवती को खर्चा देने के बहाने से खेड़ा गांव निवासी प्रेमी अंकुर ने पूनम को हापुड़ बुलाया था। गांव हावल के प्रधान मोहम्मद शमी ने पुलिस को गांव खेड़ा तिसौली के जंगल में फरजद अहमद के ट्यूबवेल के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन मिला। यह फोन गांव खेड़ा निवासी अंकुर राणा का था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। महिला की पहचान दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी पूनम के रूप में हुई। मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी। 

अंकुर ने बताया कि करीब दस साल पहले उसकी पूनम से मुलाकात हुई थी। उस समय पूनम दिल्ली के गाजीपुर स्थित अपने मामा के यहां रहती थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पूनम के परिजनों को होने पर उन्होंने उसकी शादी कर दी थी। शादी के तीन माह बाद ही वह पति को छोड़कर चली आई थी। अंकुर ने बताया कि इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। अंकुर दिल्ली में मजदूरी करता है। पूनम को उसने ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया दिया था। उनका चार साल का बेटा भी है। वह पंजाबी बाग में अपनी मौसी के पास रहता है।

अंकुर को शक था कि सीमा के किसी और से संबंध हो गए हैं। वह पैसों के लिए उसका इस्तेमाल कर रही है। कल अंकुर ने पूनम को खर्चा देने के लिए बुलाया था। दोनों हावल मोड़ तक ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे और वहां ट्यूबवेल पर उतर गए। इस दौरान दोनों में एक विवाद हो गया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


पूनम के बदले तेवर तो होने लगा शक...


अंकुर ने बताया कि कुछ दिन बाद पूनम अक्सर घर से बाहर रहने लगी। रोज कुछ न कुछ बहाने बना देती थी। फोन पर अक्सर वह किसी से बात करती रहती थी। इसे लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद वह अंकुर से अलग होकर पंजाबी बाग में रहने लगी, लेकिन लगातार उससे खर्चा ले रही थी।

मुख्य संपादक मो शोएब

Post a Comment

0 Comments