Breaking News

UP में यमदूत बन चुके आवारा गोवंश,बाइक में टक्कर लगने से दरोगा की हुई दर्दनाक मौत....

 UP में यमदूत बन चुके आवारा पशु..

आवारा गोवंश से टकराई दरोगा की बाइक...

PRV की चैकिंग को निकले थे SI मिलाप सिंह की दर्दनाक मौत.. 

मृतक SI मिलाप सिंह का चित्र


उत्तर प्रदेश : आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भकरौली गांव के पास रात में चेकिंग को निकले पीआरवी पर तैनात दरोगा मिलाप सिंह (55) की बाइक आवारा गोवंश से टकरा गई। जिसके बाद इस हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव मैनपुरी ले गए। जिला मैनपुरी अंतर्गत थाना कुरावली के गांव नानामऊ निवासी मिलाप सिंह पुलिस में दरोगा थे.वर्तमान में उनकी तैनाती संभल के बहजोई में पीआरवी कार्यालय पर थी। बीती रात दरोगा मिलाप सिंह बाइक से पीआरवी की ड्यूटी चेक करने के लिए निकले थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी क्षेत्र में गांव भकरौली के पास अचानक उनकी बाइक के सामने आवारा पशु आ गया है। आवारा पशु से बाइक टकराने पर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने हादसे की सूचना पीआरवी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें गंभीर हालत में गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को अलीगढ़ से सीधे मैनपुरी के लिए ले गए।

मुख्य संपादक मो शोएब

Post a Comment

0 Comments