मेरठ में रसूलपुर मढ़ी में हुए विनीत हत्याकांड का खुलासा हो गया है। एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पकड़ा गया किशोर विनीत का सगा भतीजा है। उसी ने अपनी माँ के कहने पर चाचा क़ी जान ले ली।
क्या था मामला...
मृतक विनीत के बड़े भाई की पत्नी के गांव के कई लोगों से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। आए दिन विनीत अपनी भाभी को इसके लिए रोकटोक करता रहता था। इस कारण परिवार में भी विवाद होता रहता था। इसलिए मृतक की भाभी विनीता ने ही विनीत की हत्या की साजिश रच डाली। इसमें उसने अपने नाबालिग बेटे को शामिल किया। साजिश के तहत भतीजा अपने चाचा विनीत का पीछा करने लगा। दोनों अलग-अलग स्कूटी पर पहले भोला की झाल पर पहुंचे। वहां से बाद में दोनों रोहटा की ओर चल पड़े। रसूलपुर मढ़ी गांव के बाहर जंगल में ही गैस एजेंसी के पास मौका देखकर भतीजे ने विनीत को तमंचे से गोली मार दी और भाग गया। अगले दिन विनीत का गोली लगा शव गांव के जंगल में पड़ा हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को आरोपी भतीजे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments