नागपुर से एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। यहां एक शख्स 57 साल के महेश ने अपनी 23 साल की प्रेमिका प्रिया की जान ले ली और उसके बाद सुनसान जंगल के इलाके में शव को दफना दिया था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 25 दिन बाद लड़की की लाश ढूंढ निकाली। जांच के दौरान पुलिस ने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस....
नागपुर पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को मनकापुर थाने में प्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर नतीजे पर पहुंच गई कि लड़की की हत्या कर दी गई है और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का प्रेमी है, जो कि नागपुर से 60 से 70 किलोमीटर दूर एक लॉज का संचालक है।
23 वर्षीय प्रिया इवेंट का काम करती थी, 57 वर्षीय प्रेमी महेश राव बडस्कर एक होटल चलाता था। प्रिया अपने घर से अलग रहती थी, वहीं, महेश रामटेक में होटल टर्निंग पॉइंट चलाता था। करीब तीन-चार साल पहले फेसबुक के जरिए दोनों संपर्क में आए और फिर दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद प्रिया शादी करने के लिए महेश पर दबाव बनाने लगी। 16 अगस्त को प्रिया रामटेक गई जहां शादी की बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। फिर हत्या के कई दिन बाद जब प्रिया की मां से युवती से बात नहीं हुए तो मां ने मनकापुर थाने में 24 अगस्त को उसकी लापता होने की शिकायत की। तब केस खुल पाया।
#TrueStory
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments