ब्यूरो रिपोर्ट – योगेंद्र सिंह यादव
शाहजहांपुर, 29 मार्च 2025 – थाना रोजा पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त मनोज कुमार एवं गुलफाम खान को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वादी मुकदमा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर थाना रोजा में मु.अ.सं. 183/2025 धारा 108 बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments