Breaking News

फायरिंग व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना जलालाबाद पुलिस ने जानलेवा हमले एवं फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को थाना कांट क्षेत्र के ग्राम खुटरिया निवासी राघवेन्द्र सिंह की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं मारपीट करने के आरोप में थाना जलालाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमित ठाकुर उर्फ खड़खड़ पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना जलालाबाद को ग्राम नगला खरजू के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक पवन कुमार
  • कांस्टेबल देवव्रत
  • कांस्टेबल रोहित कुमार
  • कांस्टेबल प्रवीन कुमार

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments