शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
बीती रात 03 अप्रैल 2025 को रात्रि 10:50 बजे, मुखबिर की सूचना पर पैतापुर रोड से एक अभियुक्त करन (पुत्र नंदकिशोर, निवासी हिन्दू पट्टी, थाना तिलहर, उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 19 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 197/2025, धारा 8/20 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में करन ने बताया कि वह रोजा अड्डे के पास स्थित भांग के सरकारी ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। वहां उसे कम पैसे मिलते थे, इसलिए वह भांग के साथ गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां बेचकर अतिरिक्त कमाई करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि भांग ठेकेदार को उसकी इस गतिविधि की जानकारी थी।
पुलिस प्रशासन ने इसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments