योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
(सच की आवाज वेब न्यूज / आई नेशनल अखबार)
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना रामचंद्र मिशन पर पंजीकृत मु.अ.सं. 54/25, धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम में नामजद अभियुक्त मो० नसीम खां उर्फ गुड्डू पुत्र मुन्नू खां, निवासी ग्राम सहजनपुर, थाना पाली, जिला हरदोई, की तलाश लंबे समय से चल रही थी।
पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त कनेंग स्मृति द्वार के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2025 को लगभग 13:20 बजे अभियुक्त को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
गिरफ्तारी का स्थान और समय:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह गिरफ्तारी दहेज के खिलाफ चल रहे अभियान में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments