योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 02 अप्रैल 2025। थाना रोजा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा पुलिस टीम ने ग्राम अटसलिया पुल की ओर जाने वाले हाईवे के किनारे, जमुका पुल के पास 13:32 बजे अभियुक्त संजय सिंह पुत्र बुद्धपाल (निवासी ग्राम रझुआ कलां, थाना रोजा, शाहजहांपुर) को पकड़ लिया।
उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस पूछताछ में संजय सिंह ने बताया कि यह तमंचा उसके पास काफी समय से था और वह इसे ठीक कराने के लिए लखीमपुर जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना रोजा में धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 193/2025 दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने इस कार्रवाई के लिए टीम को सराहना दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments