ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ, 28 फरवरी 2026। जनपद में स्थित राजबाला दिव्यांग समेकित विद्यालय, दतावली गोकलपुर गढ़ रोड पर राजबाला दिव्यांग सेवा समिति द्वारा होली के मद्देनज़र रंगोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बच्चों को होली के दौरान कैमिकल युक्त रंगों से होने वाले त्वचा रोगों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बच्चों एवं टीचर ट्रेनिंग के प्रशिक्षणार्थियों को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मना सकें।
कार्यक्रम में शिवकेश तिवारी, गौरव शर्मा, सतेन्द्र नागर सहित विद्यालय स्टाफ की ओर से कु. सरिता, किरण, संगीता आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होली मनाने की भावना विकसित करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments