ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ, 28 फरवरी 2026। जनपद के किठौर क्षेत्र अंतर्गत माछरा ब्लॉक में खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार द्वारा शनिवार को परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आदर्श प्राथमिक विद्यालय न.2 बहरोड़ा, पी.एम. श्री विद्यालय बहरोड़ा तथा प्राथमिक विद्यालय रधाना सहित तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा शैक्षणिक गतिविधियों का गहनता से परीक्षण किया गया। मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुरूप पाया गया और बच्चों को पंक्ति में बैठाकर भोजन कराया जा रहा था।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पाठ्य पुस्तकों का वाचन कराया तथा गिनती और पहाड़े भी पूछे। बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर वे प्रसन्न हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, सामान्य ज्ञान बढ़ाने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बीआरसी माछरा से अमरीश कुमार शर्मा, माणिक कुमार, प्रेमचंद (प्र.अ.), उमेश कुमार (ई.अ.), जावेद अली, पंकज रानी, तशरीफ़ अली, विरासत अली, पूनम त्यागी, संजय कुमार, पवन, रेखा रानी, सूबे सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments