शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के सोशल सेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त विकास खण्डों में कैम्प/चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 07 जनवरी 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक चरणबद्ध रूप से सम्पन्न होगा।
इन कैम्प/चौपालों में समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कैम्प/चौपालों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
इन कैम्पों के माध्यम से जनसामान्य को सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments