योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
(सच की आवाज वेब न्यूज / आई नेशनल)
शाहजहांपुर, 23 अप्रैल 2025।
थाना खुदागंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता के तहत एक वांछित आरोपी सुमित सिंह पुत्र विष्णु सिंह को आज तड़के गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध गाली-गलौच, जान से मारने की नीयत से फायरिंग और चार पहिया वाहन में आगजनी जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टीकम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना का विवरण:
दिनांक 21 अप्रैल 2025 को वादी ने थाना खुदागंज पर शिकायत दी थी कि ग्राम सूथा निवासी सुमित सिंह ने पहले गाली-गलौच और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, फिर वादी के चार पहिया वाहन में आग लगा दी। इस पर मु0अ0सं0 99/2025 धारा 326(च)/351(3)/352/109(1)/131 BNS में मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण:
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनांक 23 अप्रैल 2025 को सुबह 02:36 बजे कमलापुर पुलिया, कटरा मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धाराएं 3/25/27 भी बढ़ा दी गईं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- सुमित सिंह पुत्र विष्णु सिंह, निवासी ग्राम सूथा, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
- उप निरीक्षक श्री टीकम सिंह
- महिला उप निरीक्षक सुश्री तनु
- कांस्टेबल अंकित (2510)
- कांस्टेबल अंकित कुमार (2238)
पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
0 Comments