ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
- एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
- मौके से चार एंड्रॉयड मोबाइल, टैबलेट और 4000 रुपये नकद बरामद
- सट्टेबाजों ने पुलिस पर किया हमला, कई आरोपी अभी फरार
शाहजहांपुर। जनपद में आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, टैबलेट और नकदी बरामद की गई है। वहीं, अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 21 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर मो. बिजलीपुरा में दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने चार सट्टेबाजों—फरमान पुत्र शेर मोहम्मद (25), निहाल पुत्र शेर मोहम्मद (23), उस्मान पुत्र जावेद (20), और ऐश मोहम्मद पुत्र मशी उल्लाह (45) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक टैबलेट और 4000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान अभियुक्तों ने टीम के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी किया। इनके विरुद्ध कोतवाली थाना में मुकदमा अपराध संख्या 228/25, धारा 13 जुआ अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभी फरार चल रहे आरोपी:
इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्यवाही को जनपद में सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments