विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। बुद्धेश्वर चौराहे से सटी पाल कॉलोनी के निवासियों की जिंदगी नरकीय बन चुकी है। वर्षों से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नींद अब तक नहीं टूटी। लोगों को बारिश हो या न हो, रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
सरकारी तंत्र की अनदेखी का आलम यह है कि इस क्षेत्र में आज तक समुचित जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। कॉलोनी के नागरिक कई बार शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
कब जागेगा प्रशासन? यह सवाल अब हर घर की जुबान पर है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को घर से निकलना एक जंग जैसा लगता है। गंदे पानी से बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय नेता वादों की झड़ी लगाते हैं, लेकिन समस्या समाधान की बात आते ही सब नदारद हो जाते हैं।
आखिर कब मिलेगा इस समस्या से छुटकारा?
लोग अब सवाल पूछ रहे हैं – क्या किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं अधिकारी? क्या तब ही इस गंदगी और परेशानी को दूर किया जाएगा? पाल कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
सरकार और नगर निगम से जनता की बस इतनी ही मांग है – जीने लायक बुनियादी सुविधा तो दीजिए!
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments