ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस टीम ने दिनांक 13 मई 2025 को सायं लगभग 7:43 बजे बारा खां की कब्रिस्तान के पीछे से पवन पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम गढ़ी गाडीपुरा, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त थाना रामचन्द्र मिशन पर दर्ज मु.अ.सं. 91/25 धारा 305/115(2)/352/317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान—02 स्क्रैव सल्फ (रिम) व एक इन्टीनेटर—बरामद हुआ। इसके आधार पर मामले में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर
गिरफ्तार अभियुक्त पवन पर जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और चोरी से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। इन मुकदमों में थाना कोतवाली, रामचन्द्र मिशन, रोजा और सदर बाजार शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस की यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना की है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments