ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
- सरकार ने पंचायत सहायक की तैनाती की, फिर भी पंचायतघर में नहीं हो रहा कोई कार्य
- लाखों की लागत से बना पंचायतघर पड़ा वीरान, 11:50 बजे भी लटकते मिले ताले
- ग्रामीण बोले – सहायक कभी कार्यालय नहीं आती, केवल सफाईकर्मी दिखाई देता है
शाहजहांपुर जनपद के ब्लॉक सिधौली की ग्राम पंचायत मूढ़ा हरिस में सरकारी व्यवस्था की अनदेखी की एक बानगी सामने आई है। सरकार ने पंचायत स्तर पर कार्यों की निगरानी और सुविधा के लिए पंचायत घर बनवाए, जिसमें पंचायत सहायक की तैनाती कर उसे वहां बैठकर पंचायत से संबंधित समस्त कार्य निपटाने की जिम्मेदारी दी गई।
लेकिन जब रविवार को दोपहर 11:50 बजे पंचायत घर का जायजा लिया गया, तो वहां ताले लटकते मिले। मौके पर कोई पंचायत सहायक मौजूद नहीं था। जब पंचायत सहायक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने खुद को छुट्टी पर बताया।
गांव के लोगों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक तो कभी भी पंचायतघर में बैठती ही नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायतघर में केवल सफाईकर्मी ही कभी-कभार दिखाई देता है।
सरकार की मंशा थी कि पंचायतघर के जरिए ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी योजनाओं और कार्यों की जानकारी और सुविधा मिल सके, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। लाखों की लागत से बना यह पंचायतघर फिलहाल तालेबंद शोपीस बनकर रह गया है।
प्रशासन और संबंधित विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए, ताकि गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments