ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। आज दिनांक 03 मई 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं आम नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लकवा (पैरालिसिस) या फालिज के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि फालिज जैसी गंभीर बीमारी के लक्षणों को पहचानना और समय पर उपचार कराना बेहद जरूरी है। चेहरे या अंगों में अचानक सुन्नपन, बोलने में कठिनाई, चक्कर आना, असंतुलित चाल आदि लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।
कार्यक्रम में आए सभी अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments