ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश ✍️
काकोरी: काकोरी थाना क्षेत्र के घुरघुरी तालाब चौकी में आगामी होली के त्यौहार को सुरक्षित एवं शांति पूर्वक मनाने के लिए पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में SHO काकोरी सतीश राठौर और घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय पुलिस एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक में शैलेश तिवारी, देवेंद्र लवानिया, गौरव सहित अन्य जिम्मेदार नागरिकों ने भाग लिया। पीस मीटिंग में जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे त्योहार को भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
0 Comments