रजनीश पत्रकार, लखनऊ
लखनऊ के भूहर रेलवे क्रॉसिंग पुल पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। डीसीएम को क्रेन की मदद से हटाया गया ताकि रास्ता साफ किया जा सके। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही काफी होती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस जगह पर निगरानी बढ़ाने और स्पीड कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments